rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट के 44 वें जन्मदिवस पर सोमवार को खाजूवाला क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम हुए। ग्राम पंचायत 20 बीडी और गुल्लूवाली में भी इस मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य डॉ. किशनलाल इनखिया ने बताया कि सचिन पायलट के जन्म दिवस के मौके पर पौधारोपण एक अनूठी पहल है। इससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा। इणखियां ने कहा कि पौधारोपण के बाद उनकी सार संभाल और सुरक्षा भी आवश्यक रूप से हो, यह हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर इणखिया समेत सभी कार्यकर्ताओं ने पायलट की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर 20 बीडी सरपंच चेतराम भाम्भु, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कस्वां, सद्दाम हुसैन, फते मोहम्मद, मनोहर लाल लेघा बीरबल दुसार, इकबाल सिंह, सीताराम सुरेश हुड्डा, जालंधर सिंह, सुभाष, गुलाब ठाकुर, दिलीप सारण, रणवीर बालोदा, दीपू नाथ वार्ड पंच सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी दी।