rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अंतिम दिन नेहरू युवा केंद्र व राजस्थान कंप्यूटर सेंटर द्वारा जंभेश्वर कोचिंग क्लासेज खाजूवाला में छात्र छात्राओं को सड़क रक्षा की शपथ दिलाई।
सुनील माहर ने बताया कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि इसका प्रयोग सुरक्षा के लिए किया जाए। हेलमेट हमेशा पहने। सुरक्षा के प्रति आपकी छोटी सी भूल पूरे परिवार, पूरे राष्ट्र, पूरे समाज का नुकसान कर सकती है। इसलिए नियमों का पालन करके स्वयं की तथा दूसरों की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन अनिल भोभरिया ने किया। कोचिंग क्लासेज के निदेशक विनोद भादू ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।