rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
देखे पूरी वीडियो खबर


R. खबर, ब्यूरो। बीकानेर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ पर बुधवार को एक बार फिर से पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई है। छात्र पिछले दिनों हुए लाठी चार्ज का विरोध करने बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। यहां विवाद हुआ और पुलिस ने एक बार फिर से लाठियां बरसाई है।


दरअसल, बुधवार को एनएसयूआई के छात्र गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां NSUI के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित थे। गांधी पार्क में सभा करने के बाद कार्यकर्ता व छात्र जिला कलेक्टर कार्यालय की तरफ कूच करने लगे। रैली को कलेक्टर कार्यालय से पहले ही गंगा थिएटर के पास रोक लिया गया। जिसपर छात्रों ने विरोध किया। तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। लेकिन छात्र भी सामने हो गए और पुलिस वालों पर भी हमला करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और दूर तक छात्रों को खदेड़ दिया। इस लाठी चार्ज में लगभग आधा दर्जन विद्यार्थियों के चोटे आई है। एक विद्यार्थी को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।