rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राज्य सरकार की और से कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए प्रदेश में लागू किये गये लॉकडाउन के चौथे दिन खाजूवाला पुुलिस प्रशासन लोगों को समझाते हुए नजर आया। इस मौके पर वृताधिकारी देेवानंद भी उपस्थित रहे।

थानाधिकारी विक्रम चौहान ने बताया कि बिना जरूरी कार्य के लोग घरों से बाहर नहीं निकले जरूरी कार्य हो तो ही बाजार में आये। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं को सीमित मात्रा में खरीदे। किराणा, मेडिकल, पेट्रोल पम्प, आदि जरूरी सामान उपलब्ध रहेगा। उन्होंने लोगों को समझाया कि लोग आपस मे एक मीटर की दूरी बनायें रखें।मुँह पर माश्क लगाकर रखें। दुपहिया वाहन पर एक व्यक्ति ही आये। जरूरी सामान के लिये आने वाला व्यक्ति ज्यादा देर तक बाजार में नहीं रुके। बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा 19 वाहनों के चालान कटे व सीज किये गये।