rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खेत मालिक व काश्तकार गिरफ्तार, 1020 अफीम के पौधे

महाजन, स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में चोरी-छिपे की जा रही अफीम की प्रतिबंधित खेती पर छापा मार कर खेत मालिक व एक काश्तकार को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक जैतपुर निवासी सद्धाम हुसैन ने डाबला की तरफ स्थित अपने खेत में कृषि कुआं लगा रखा है। कुएं पर गेहूं की फसल की आड़ में आरोपी ने अफीम के पौधे लगा रखे थे। मंगलवार को इस मामले की सूचना मुखबीर से महाजन पुलिस को मिली तो पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया।


इनकी रही अहम भूमिका
अफीम की खेती के खिलाफ कार्यवाही में महाजन हैड कांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई व जैतपुर पुलिस चौकी के कांस्टेबल धोलूराम की अहम भूमिका रही। कार्यवाहक थाना इंचार्ज हैड कांस्टेबल बिश्नोई को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने सीआई ईश्वरसिंह को जानकारी दी। थानाधिकारी ने तुरन्त उच्चाधिकारियों को अफीम की खेती के बारे में बताया।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लूणकरनसर थाने के एसआई भूराराम को पुलिस जाप्ते सहित मौके पर भेजा गया। एसआई ने जैतपुर चौकी से कांस्टेबल धोलूराम को साथ लेकर जैतपुर रोही में स्थित उक्त खेत पर छापा मारा। पुलिस ने बताया कि मौके पर बड़ी तादाद में अफीम के पौधे लगाये हुए थे। गणना करने पर कुल 1020 पौधे मिले। पुलिस ने मौके से खेत मालिक सद्धाम हुसैन व श्रीगंगानगर जिले के ठुकराणा निवासी काश्तकार अकरम खां को गिरतार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गेहूं व अन्य फसल की आड़ में आरोपियों ने बड़ी तादाद मे प्रतिबंधित अफीम की खेती कर रखी है।