rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R खबर, फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस में कई रिकॉर्ड तोड़े है। साउथ और हिन्दी भाषी क्षेत्रों में फिल्म देखने वालो का काफी जूनून देखा गया था। फिल्म ने कोरोनाकाल के बाद सिनेमाघरों में रौनक लौटा दी। इसके कलाकारों की पॉपुलैरिटी भी देशभर में छा गयी। फिल्म के पहले पार्ट के बाद इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस के बीच उनकी डिमांड बढ़ गई है। क्रेज को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस बड़ी रकम लगाने को तैयार हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एक बड़ा कॉर्पोरेट प्रोडक्शन हाउस ने आकर्षक डील दी। सूत्रों के मुताबिक, ‘उत्तर में स्थित (नॉर्थ बेस्ड) एक नामी प्रोडक्शन हाउस ने मेकर्स को शानदार ऑफर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने पुष्पा के मेकर्स को हर भाषा में थियेट्रिकल राइट्स के लिए लगभग 400 करोड़ का ऑफर दिया। इसमें ओटीटी और सैटेलाइट्स राइट्स शामिल नहीं है।