rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान में कांग्रेस विधायक के साथ मंच पर मारपीट, जानलेवा हमले का आरोप

विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। यह घटना उस समय हुई जब विधायक ईद की नमाज पढ़ने के बाद ईदगाह के पास बनी नई सड़क का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गंगाराम मेघवाल ने अजीज गहलोत को फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया, लेकिन गहलोत ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें अपशब्द कहे और फोटो खिंचवाने से मना कर दिया, जिसके बाद तनाव बढ़ गया।

विधायक ने रिपोर्ट में बताया कि जब वह कार्यक्रम में मौजूद थे, उस वक्त उनके साथ सलाम भाटी, बिरधाराम नायक, दिलीप सिंह चौहान, उनके भाई और भतीजे फरीन आदि भी थे। विधायक ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने के बाद गहलोत वहां से थोड़ी देर के लिए चला गया लेकिन फिर अपने भाई, भतीजे और अन्य लोगों के साथ लौटकर आया और सरिया व लाठियों से हमला कर दिया।