rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

रिसोर्ट में इवेंट के नाम पर देह व्यापार, 14 युवतियों सहित 29 गिरफ्तार

उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने अबेरी स्थित स्वर्णगढ़ रिसोर्ट में कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का खुलासा किया है। इवेंट के नाम पर देह व्यापार में लिप्त 14 युवतियों सहित 29 जनों को गिरफ्तार किया है। लड़कियां दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश और राजस्थान के अन्य शहरों की थी, जबकि सभी आरोपी गुजरात के निवासी हैं।

सुखेर थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि पुलिस टीम को अबेरी स्थित स्वर्णगढ़ रिसोर्ट के संचालक और महिला की ओर से बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने बोगस ग्राहक भेजकर जांच की तो पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने रिसोर्ट पर तत्काल दबिश दी। पुलिस ने रिसोर्ट में छापा मारा तो वहां बड़े पैमाने पर अनैतिक गतिविधियां हो रही थी।