rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R खबर, आज प्रदेश में 2 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरा प्रदेश अनलॉक हो चुका है। तीसरी लहर कम होने के बाद राजस्थान सरकार ने कोरोना को लेकर लगाई हुई सभी पाबंदियों को बुधवार को हटा लिया है।

शिक्षा संबंधित:- पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के सभी बच्चों को स्कूल भेजा जा सकता है। पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकेगा। ऑनलाइन क्लास वह ऑफलाइन क्लास दोनों जारी रहेगी। नई गाइडलाइन आज से लागू हो गई है। गृह विभाग ने 14 फरवरी को नई गाइडलाइन जारी की थी।

शादी समारोह संबंधित:- शादी समारोह में अब किसी प्रकार की लिमिट नहीं रही है, जिसको लेकर अनलिमिटेड लोग शामिल हो सकेंगे। होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स के लिए भी अब कोई संख्या या पाबंदी निर्धारित नहीं है। इनका संचालन 100 फीसदी क्षमता पर किया जा सकेगा।

यात्रा संबंधित:- हवाई यात्रा या ट्रेन यात्रा से यात्रा करने पर राजस्थान आने वाले सभी यात्रियों के लिए यह जरूरी है कि वह अपना डबल डोज वैक्सीन का सर्टिफिकेट अनिवार्य पास रखें। जिसके साथ 72 घंटे की RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है। यदि कोई यात्री डबल डोज सर्टिफिकेट या नेगेटिव जांच की रिपोर्ट नहीं दिखा पाता है, तो जांच करवाना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने तक संबंधित यात्री को 7 दिन को क्वारेंटाइन किया जाएगा।