rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, डूंगरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा धंबोला थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर कमरे में एक नाबालिग फंदे से लटकी मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस को मृतका के हाथों में एक सुसाइड नोट मिला हैं। जिसमें नाबालिग ने प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती होने एवं इससे परिवार की इज्जत खराब होने का उल्लेख किया है।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आत्महत्या के पीछे यहीं कारण रहा होगा। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस के अनुसार धंबोला थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार सुबह सूचना मिली की एक नाबालिग घर के अंदर फंदे से लटकी हुई।

सूचना पर थानाधिकारी रिजवान खान मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। यहां शव को फंदे से उतरवाकर जिला मुर्दाघर लेकर आए। पुलिस को शव के हाथों में एक सुसाइड नोट मिला। जिसके बाद मृतका के पिता की रिपोर्ट पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

यह लिखा था सुसाइड नोट में:-

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि वह किसी लड़के से प्रेम करती थी और गर्भवती हो गई। इससे परिवार की इज्जत खराब हो गई। मम्मी-पापा आई मिस यू। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है एवं विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी हैं। विस्तृत जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।