rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान के 20 जिलों के लिए नया अलर्ट, 17, 18, 19, 20 जून के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

राजस्थान में सोमवार को भी प्री मानसून के चलते गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए हैं। राज्य के अधिकतर शहरों में आज बारिश का दौर चला। बारिश के बाद दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर 20 जून तक जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 17 से 20 जून तक प्रदेश के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़ा, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, चूरू, जालोर, नागौर और पाली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं।