rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, शहीद ओमप्रकाश बिश्नोई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाजूवाला में राजस्थान प्राध्यापक संघ (रेसला) की ब्लॉक खाजूवाला इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य पदोन्नति हेतु संख्यात्मक अनुपात लागू करने की मांग को लेकर 1 मार्च से होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियों हेतु रणनीति बनाई गई।
प्रेम खालिया ने बताया कि आगामी कार्यवाही हेतु संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें संयोजक सुखविंदर सिंह, सह संयोजक हरदेव सिंह चंदी, भूपेंद्र कौशिक, कोषाध्यक्ष विजय कुमार खीचड़, महिला संयोजक निशा अरोड़ा व कमला गोदारा को नियुक्त किया गया है। बैठक का संचालन प्रेम कुमार खालिया द्वारा किया गया। बैठक में ओम प्रकाश शर्मा, राजकुमार जाखड़, अजमलराम भील, अमरीक सिंह, संतवीर सिंह, रामनिवास बागडिय़ा आदि व्याख्याताओं ने अपनी उपस्थिति दी।