rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। रोहित गोदारा गैंग की सक्रिय सदस्य और कुख्यात गैंगस्टर अमरजीत बिश्नोई की पत्नी सुधा कंवर को इटली के ट्रेपानी शहर के सिसली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को सुधा कंवर के सिसली क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से इंटरपोल को रेफरेंस लेटर भेजा गया, जिसके तहत इटली की स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुधा कंवर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला अपने पति की मदद से टूरिस्ट वीजा पर देश से भागी थी। सुधा कंवर पर बिजनेसमैन को धमकी देने और फायरिंग करवाने के आरोप हैं।

पूर्व में भी अमरजीत बिश्नोई की गिरफ्तारी:-
जानकारी के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब सिसली में कार्रवाई हुई हो। इससे पहले सुधा के पति अमरजीत बिश्नोई को भी इसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। अब दोनों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रंगदारी और अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय:-
सुधा और अमरजीत मिलकर धनी व्यक्तियों से रंगदारी मांगते थे। बताया जा रहा है कि रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी और अन्य हिंसक अपराधों की योजना बनाते थे। सुधा कंवर का पति अमरजीत विश्नोई रोहित गोदारा और गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए ‘डब्बा कॉल’ की व्यवस्था करता था। सुधा का नाम राजू ठेहट हत्याकांड में भी सामने आया था, जिसमें उसने शूटरों को धनराशि और हथियार मुहैया कराए थे।

जमानत पर रिहाई के बाद इटली भागी सुधा:-
मूलत: मेड़ता सिटी (नागौर) की रहने वाली सुधा को 5 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद 10 अक्तूबर 2023 को वह टूरिस्ट वीजा पर शारजाह के रास्ते इटली भाग गई। अब इटली से गिरफ्तारी के बाद उसे भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है।

ADG क्राइम ने दी जानकारी:-
ADG क्राइम दिनेश एमएन के अनुसार सुधा की गिरफ्तारी से गैंग की गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। रोहित गोदारा गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए डब्बा कॉल की व्यवस्था करने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सुधा का बड़ा हाथ था।