rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आईएमडी ने इन जिलों के लिए दे दिया अलर्ट, जानें 1-2-3-4 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य के 13 शहरों में दिन का तापमान 28 डिग्री से अधिक और 16 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने और केवल छुटपुट स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी का अलर्ट जारी करते हुए पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है।