rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R खबर, राजस्थान का सबसे बड़ा भाषा-साहित्य, कला, संस्कृति का म्यूजियम बीकानेर में बनेगा जिसमें प्रदेश की संस्कृति से जुड़े हर पहलू को शामिल किया जाएगा। इस म्यूजियम में आमजन को एक ही छत के नीचे राजस्थानी की रचनाएं, ऑडियो-वीडियो, वाद्ययंत्र सहित अनेक कलाएं और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

म्यूजियम में ही ऑडिटोरियम भी होगा जहां राजस्थानी कला, साहित्य और संस्कृति से संबंधित समारोह आयोजित किए जा सकेंगे। संगोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, व्याख्यानों, के आयोजनों से साहित्य-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। राजस्थानी फिल्मों, नाटकों के प्रदर्शन भी होंगे।