rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

RBSE Result 2025: अगले हफ्ते जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, RBSE ने डेट्स जारी कर दूर किया कन्फ्यूजन

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से बड़ी खबर सामने आयी है, यंहा बोर्ड ने मंगलवार सुबह एक्स पर पोस्ट करते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट्स (12th RBSE Result Date 2025) का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के पोस्ट में लिखा है कि राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कर मंजूरी के बाद जल्द एक तारीख और समय तय करके सभी को जानकारी दे दी जाएगी। इसके बाद सभी स्टूडेंट्स अपना-अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

RBSE कब जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट:-

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में 10वीं कक्षा के रिजल्ट का कोई जिक्र नहीं किया है। यह संकेत है कि दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम अलग-अलग दिन जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मीटिंग के बाद ही आरबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी रिजल्ट डेट्स को लेकर सटीक जानकारी दे पाएंगे।