rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

5वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज, राजस्थान के 13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

शिक्षा विभाग शुक्रवार को पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही राज्य के तेरह लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा। पांचवीं बोर्ड में कोई स्टूडेंट फेल नहीं होगा, बल्कि 33 परसेंट से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा। राजस्थान के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी और प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत स्टूडेंट्स प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा देते हैं। इसे ही पांचवीं बोर्ड परीक्षा कहा जाता है। परिणाम शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे शिक्षा संकुल जयपुर के पंचम ब्लॉक, चतुर्थ तल के सभागार में घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़कर परिणाम घोषित करेंगे। इस परीक्षा परिणाम जारी करने के कार्यक्रम में शासन सचिव कृष्ण कुणाल, निदेशक सीताराम जाट भी उपस्थित रहेंगे। पांचवीं बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बार भी ग्रेड सिस्टम ही मिलेगा। जो स्टूडेंट्स 81 से 100 परसेंट तक लेकर आएंगे, उन्हें ए ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 61 से 80 परसेंट पर बी ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 41 से 60 परसेंट तक आने पर सी ग्रेड मिलेगा। जिन स्टूडेंट्स के 33 से 40 परसेंट मार्क्स है, उन्हें डी ग्रेड दिया जा रहा है। वहीं 32 या इससे कम परसेंट वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा।