rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभी

राजस्थान के अलवर जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक हो गई। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार लोगों को कुचल ​दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, कार पलटने से चालक की भी जान चली गई। इसके अलावा 5 लोग गंभीर घायल हो गए। जिनका अलग—अलग अस्पतालों में उपचार जारी है।

पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे सदर थाना क्षेत्र में कारौली बाग के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब तीन बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े थे। तभी पीछे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और कार पलटी खा गई।