rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Solar Eclipse: वर्ष-2025 का आखिरी सूर्यग्रहण आज रात, भारत में नहीं दिखेगा

R.खबर ब्यूरो। वर्ष 2025 का अंतिम ग्रहण रविवार रात खंडग्रास सूर्यग्रहण के रूप में होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होकर सोमवार तड़के 3:24 बजे तक चलेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार, भारत में यह ग्रहण न तो दिखाई देगा और न ही इसका कोई प्रभाव रहेगा। ऐसे में सूतककाल भी मान्य नहीं होगा।

यह सूर्यग्रहण न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी-दक्षिणी हिस्सों, सिडनी, तस्मानिया, होबार्ट तथा अटलांटिक और पैसिफिक महासागर के कुछ क्षेत्रों से ही देखा जा सकेगा। ग्रहण पूर्ण नहीं होगा, बल्कि इसका आंशिक भाग ही नजर आएगा।

हर साल लगते हैं चार ग्रहण:-

बिड़ला तारामंडल के पूर्व सहायक निदेशक संदीप भट्टाचार्य के अनुसार, हर साल कम से कम चार ग्रहण होते हैं—दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण। रविवार का यह सूर्यग्रहण सारोस 154 श्रेणी का सातवां ग्रहण है। इस चक्र में हर 18 साल 11 दिन और 8 घंटे बाद ग्रहण लगभग समान स्थिति में दोहराया जाता है।

धार्मिक गतिविधियों पर असर नहीं:-

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा का कहना है कि भारत में यह ग्रहण असरहीन रहेगा। इसलिए धार्मिक कार्य सामान्य रूप से संपन्न होंगे और लोग व्रत या तर्पण भी कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि विश्व के कुछ हिस्सों में इस अवधि के दौरान प्राकृतिक आपदाओं की संभावना अधिक हो सकती है।