साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को महंगी और लग्जरी कारों का शौक है। सुपर स्टार Allu Arjun को भी लग्जरी कारों का शौक है। Pushpa 2 के स्टार के पास भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारें हैं। आइए जानते हैं कि Allu Arjun की गैराज में कौन कौन सी कारें शामिल हैं।
R.खबर, ब्यूरो। साउथ की फिल्म इंडस्ट्रील के सुपर स्टार Allu Arjun के पास में भी एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Pushpa 2 के स्टा्र के गैराज में कौन कौन सी लग्जरी कारें (Allu Arjun Car Collection) शामिल हैं। हम इसकी जानकारी आपको दे रहे हैं।

Rolls Royce:-
Allu Arjun के पास Rolls Royce जैसी महंगी और लग्जरी कार भी है। स्टार के पास रॉल्स रॉयस की कलिनन एसयूवी है। जिसमें 6.8 लीटर का वी12 इंजन दिया जाता है। जिससे 563 बीएचपी और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। जानकारी के मुताबिक इस लग्जरी एसयूवी की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है।

Rang Rover:-
Allu Arjun की कारों की लिस्ट में रेंज रोवर Rang Rover का नंबर भी आता है। उनके पास रेंज रोवर की वोग एसयूवी भी है। इसमें कंपनी की ओर से पांच लीटर का इंजन दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें कई लग्जरी फीचर्स को भी ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत करीब दो करोड़ रुपये के आस-पास है।

Falcon Van:-
Allu Arjun के पास अपनी लग्जरी वेनिटी वैन भी है। काले रंग की इस वेनिटी वैन का नाम Falcon है, जिस पर AA लिखा गया है। इसका नाम खुद एक्टर ने Falcon रखा था। इसमें टीवी, फ्रिज और रिक्लासनर सोफा भी है। जानकारी के मुताबिक इस वैन की कीमत 7 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Hummer:-
भारत में काफी कम लोगों के पास Hummer H2 एसयूवी है। महेंद्र सिंह धोनी और कुछ खास एक्टर्स के अलावा यह एसयूवी Pushpa 2 के स्टार Allu Arjun के पास भी है। अमेरिकी कंपनी की ओर से इस एसयूवी को शुरुआत में सिर्फ सेना के लिए बनाया गया था। हालांकि बाद में इसके प्रोडक्शैन वेरिएंट को बाजार में लॉन्चर किया गया था, जिसके बाद से ही इसे काफी ज्याादा पसंद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।

Jaguar:-
लग्जरी कार निर्माता जगुआर की एक्सजेल भी अल्लू अर्जुन की गैराज में शामिल है। इस कार को बेहतरीन लग्जरी और आराम के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक इस लग्जरी कार की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्याुदा है।
साउथ की फिल्म् इंडस्ट्री के इस Super Star का जन्मदिन 4 अप्रैल को होता है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी नेटवर्थ करीब 460 करोड़ रुपये की है। एक्टेर को लग्जरी चीजों का काफी ज्या्दा शौक है।