rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, महिला एवं बाल विकास खाजूवाला द्वारा राष्ट्रीय पोषक मिशन अभियान के तहत सामुदायिक कार्यक्रम में सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया।
कनिष्ठ लेखाकार सुरेन्द्र गेदर ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक कॉर्डिनेटर माया, ब्लॉक परियोजना सहायक तौफिक खां व एनटीटी नितेश कुमार खेदड़ ने सुपोषण दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसमें पोष्टिक आहार, प्रसव पूर्व जाँच, गर्भवस्था के दौरान आयरन की गोली देने के महत्व व समय पर टीकाकरण करवाने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित छतरगढ़ केन्द्र 1, 2,3,4 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेवन्ती, कृष्णा, श्रेया कंवर, हीरा कंवर तथा गर्भवती व धात्री व महिलाएं तथा बच्चे और जन मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।