विवेकानन्द की जयन्ती पर सूर्यनमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन

खाजूवाला, आदर्श विद्या मंदिर में सूर्यनमस्कार प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद की 153 वीं जयन्ती के उपलक्ष में शनिवार को करवाई गई। जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के 415 भैया-बहिन ने भाग लिया। प्रधानाचार्य शंकरलाल राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में 323 भैया व बहिनो ने 65-65 सूर्यनमस्कार करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। शेष 92 भैया बहिनो ने 101 -101 सूर्यनमस्कार करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर रहने वाले विजेता 92 भैया-बहिनो के जज्बे व जोश की प्रधानाचार्य शंकरलाल राजपुरोहित ने भूरी-भूरी प्रंशसा की तथा उन्हें भविष्य में विद्यालय स्तर पर होने वाली शारीरिक प्रतियोगिताओ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।