rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर में इस जगह कंटीले तार से किशोर का गला कटा, हालत गंभीर
बीकानेर। देशनोक थाना इलाके में रविवार को खेत में खेलते समय एक युवक कंटीले तारों में उलझ गया, जिससे उसका गला कट गया। उसकी हालत चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार देशनोक निवासी 12 वर्षीय सुल्तान खेत में बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह खेत की कंटीली तारों में उलझ कर गिर गया। तारों पर गर्दन अटक गई, जिससे उसकी गर्दन पर गंभीर घाव हो गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां उसके गले पर 18 टांके लगाए गए। सुल्तान की हालत चिंताजनक बनी हुई है।