rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला के भाजपा वरिष्ठ नेता को भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया है। जिसपर भाजपा पदाधिकारियों में खुशी की लहर है।
मण्डल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने बताया कि खाजूवाला के वरिष्ठ भाजपा नेता थान सिंह भाटी को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया है। जिसपर सोमवार को उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाटी ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है मैं उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। किसानों की हर समस्या को उनके उचित मंच पर उठाऊंगा व किसानों की उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि लाजपत थोरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल पारीक, शिवकुमार मारू, जिला परिषद सदस्य दौलत राम साहरण, चेयरमैन भागीरथ ज्याणी, पंचायत समिति सदस्य दलीप जालंधरा आदि ने भाटी को माला पहनाकर स्वागत किया।