R खबर, झुंझुनू के गुड़ागौड़जी थाने का एक मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई अपने दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जायेगा। महिला ने अपने पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा के उसके आधार पर थर्डग्रेड टीचर की नौकरी हासिल कर ली, और 14 साल तक नौकरी करते हुए 88 लाख सैलरी भी सरकार से प्राप्त कर ली है।
जांच में दोषी पाए जाने पर महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। महिला ने यह भी कबूला कि उसने तीन शादियां भी की है। महिला का तीसरा ससुराल तोगड़ा गांव में है।
थाना अधिकारी ने बताया गिरफ्तार हुई महिला 38 वर्षीय सीकर जिले के बीड़ोदी छोटी की रहने वाली है। फिलहाल महिला चोमू के पास गोविंदगढ़ पंचायत समिति की ढाणी इटावा के स्कूल में शिक्षक के पद पर थी। जांच में सामने आया कि महिला की पहली शादी 1996 मैं हुई थी। करीब 4 साल बाद सन् 2000 में तलाक हो गया था।
जिसके बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। एक साल बाद पहले पति की मौत सन् 2000 में हो गई थी। लेकिन महिला ने दूसरी शादी की बात सबसे गुप्त रखी और पहले पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया। सरकारी नौकरी के लिए पहले पति का 1 साल पहले का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर थर्ड ग्रेड टीचर की नौकरी सन् 2008 लग गई। पहले पति की मौत 2001 में हुई थी। सरकारी नौकरी के लिए महिला ने सन् 2000 का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था।
महिला के खराब स्वभाव के कारण दूसरे पति से शादी लंबी नहीं चल सकी अनबन के बाद दूसरे पति से भी तलाक ले लिया। जिसके बाद 2011 में तोगड़ा निवासी महेश कुमार से तीसरी शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद अनबन शुरू होने लगी तो महिला ने तीसरे पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया।
तीसरे पति ने 2021 में झुंझुनू एसपी को शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर सरकारी नौकरी कर रही है। एसपी के सामने बड़ा खुलासा होने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए। इसी के साथ एसआई ने जांच में यह साबित कर दिया कि महिला फर्जी कागजातों से नौकरी कर रही है। व अब तक 88 लाख रुपए की सैलरी भी ले चुकी है।