rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरोGoogle Map : बरेली के एक निर्माणाधीन पुल पर चढ़ी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो भाइयों और उनके एक मित्र की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे ने प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन जांच में जुट गया है।

रामगंगा पर अधुरा पुल बना हादसे का कारण  

यह पुल सेतु निगम द्वारा बनाया जा रहा था, ताकि लोगों को बरेली होकर लंबा रास्ता तय करने की जरूरत न पड़े। लेकिन, पुल का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ था और पूरी तरह से तैयार नहीं था। दातागंज की ओर से पुल पर चढ़ने से रोकने के लिए एक दीवार बनाई गई थी, लेकिन किसी ने उस दीवार को तोड़ दिया था।

गूगल मैप ने बताया था गलत रास्ता, जिससे हुआ हादसा

कार तेज गति में थी, अधूरे पुल की जानकारी नहीं थी। घटना दो जिलों से जुड़ी है। बदायूं के दातागंज से कार ने चढ़ाई की और बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में गिर गई। मृतक कौशल, विवेक ;दोनों भाई और उनका मित्र गाजियाबाद से आ रहे थे। उन्होंने गूगल मैप की मदद से रास्ता ढूंढा और पुल पर चढ़ गए। हालांकि, पुल अधूरा होने की वजह से कार सीधे नदी में गिर गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने दी थी हादसे की जानकारी

गांव के लोग जब सुबह खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने रामगंगा नदी में खून बहते हुए देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।