rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

ट्रैक्टर ने बचाई परिवार की जान, मकान का बरामदा ढहने से 7 लोग दबे

राजस्थान के अलवर में तेज बारिश के चलते रामगढ़ उपखंड के ग्राम कोटा खुर्द में एक हादसा हो गया। गांव में पुराने मकान पर निर्माण कार्य के दौरान अचानक बरामदा ढह गया। हादसे में नीचे सो रहे एक ही परिवार के सात सदस्य दब गए और घायल हो गए। हादसे में पीड़ित परिवार का बेटा, बहू, पोता और पोती समेत कुल सात लोग चोटिल हुए। सभी घायलों को तत्काल ग्रामीणों की मदद से रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल एक बालिका को बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया गया।