rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान में शिक्षकों के तबादले की आ गई तारीख, मदन दिलावर ने बताया कब से होंगे ट्रांसफर?

जयपुर। शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन ने शनिवार को ग्राम पंचायत आसोतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सात दिवस में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आसोतरा और असाडा का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने 15 मार्च से शिक्षकों के तबादले होने की बात कही है। उन्होंने पंचायती राज विभाग में मंत्रालयिक कर्मचारियों की डीपीसी भी करवाने का कहा है। दिलावर ने शनिवार को यहां दौरे के दौरान पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लाखों छात्रों को अनपढ़ रखने को लेकर षड्यंत्र रचा। प्रदेश में एक भी अंग्रेजी स्कूल नहीं खोला। हिंदी विद्यालयों पर अंग्रेजी स्कूल के बोर्ड लटकाए।। इससे लाखों छात्र शिक्षा से वंचित हुए। भवन बनाने के साथ संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए। हिंदी विद्यालयों के शिक्षकों को अंग्रेजी स्कूल में नियुक्ति की। इनमें से अधिकांश अंग्रेजी भाषा के शिक्षक नहीं थे। इसे हिंदी व अंग्रेजी विद्यालय इन दोनों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई। कोटा के सांवराद स्कूल में 850 सौ छात्राएं थी। इसे अंग्रेजी स्कूल बनाने पर डेढ़ सौ छात्राएं ही रही। संपन्न परिवारों के छात्रों ने निजी विद्यालयों में प्रवेश लिया। अंग्रेजी शिक्षक नहीं होने पर अन्य छात्राओं ने विद्यालय छोड़ा।