बीकानेर, जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो सवार दूल्हा-दुल्हन समेत 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ बड़ा हादसा इस हादसे में 11 लोगो की मौत हो गयी, शनिवार सुबह 9 बजे बोलेरो सवार नवविवाहित जोड़े को लेकर बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रॉले के नीचे पूरी तरह से दब गई। हादसे में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रॉले को हटवा कर बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया गया कि बालोतरा के पास कानोना गांव के विक्रम और सीता की शादी 27 फरवरी को हुई थी। आज सुबह परिजन मंदिर जाने के लिए निकले थे। मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो सवार 11 लोगो की मौत
