rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ दो अलग अलग कार्रवाई करते हुए। 30 लीटर हथकढ़ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

थानाधिकारी अरविन्द सिंह शेखावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 बीडी बस स्टैंड के पास दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 30 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर आरोपी 40 वर्षीय कुलवंत सिंह उर्फ कांति पुत्र राम सिंह रायसिख निवासी 14 बीडी और 62 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र इन्द्र सिंह रायसिख निवासी 14 बीडी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। ये कार्रवाई सब इस्पेक्टर महेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह मीणा, कॉन्स्टेबल मांगीलाल बिश्नोई, मनोज कुमार के द्वारा की गई।