rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, कोरोना महामारी की चेन को तोडऩे के प्रशासन के साथ-साथ आम जन व सामाजिक संगठन जागरूक हो गए हैं। शनिवार को खाजूवाला मंडी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सेवा भारती के स्वयंसेवको द्वारा खाजूवाला मंडी में आये कोरोना पॉजिटीव परिवार के घरों को सेनेटाइजर किया गया। साथ मंडी सार्वजानिक स्थानों पर सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया।
संघ के मोहन सोनी बताया ने बताया कि शनिवार को पुलिस कॉलोनी परिसर, मुख्य बाजार, ग्राम पंचायत परिसर, ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि स्थानों और कार्यकर्ताओ द्वारा यह कार्य किया गया। क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए आरएसएस सीमावर्ती क्षेत्र विगत तीन समाप्त से अनेको प्रकार के सेवा कार्य व जान जागरूकता के माध्यम से कोरोना के संकट से उभारने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर, बलराज गैरा, धनपत राखेचा, सीताराम बिश्नोई, जय किशन सुथार, संदीप स्वामी, नरसी जांगिड़, दिनेश जाजड़ा सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।