











Weather Update : राजस्थान में यह शहर रहा सबसे ठंडा, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलने से ठंड ने दस्तक दे दी है। हाल ही में उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद चल रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के कई इलाकों में तापमान गिरा दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जबकि बारिश की संभावना नहीं है। केवल स्थानीय स्तर पर ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
सीकर बना सबसे ठंडा शहर:-
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा और उत्तरी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा। बीते 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। यानी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर इस समय सीकर बना हुआ है।
21 शहरों का तापमान 20 डिग्री से कम:-
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के 14 शहरों और पश्चिमी राजस्थान के 7 शहरों में तापमान 20 डिग्री से कम रहा। पश्चिमी राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान नागौर में 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।
पूर्वी राजस्थान का तापमान (अधिकतम – न्यूनतम):-
- सीकर: 28 – 15.5
- अजमेर: 29.3 – 16
- पिलानी: 30.6 – 16.3
- दौसा: 29.6 – 16.4
- वनस्थली: 30.2 – 16.9
- झुंझुनूं: 28.7 – 17.1
- अंता (बारां): 29.5 – 17.5
- भीलवाड़ा: 30.7 – 17.9
- प्रतापगढ़: 29.9 – 18.1
- चित्तौड़गढ़: 32 – 18.3
- डबोक: 30.6 – 18.4
- अलवर: 28.4 – 18.4
- करौली: 29.4 – 18.9
- जयपुर: 29.5 – 19.4
पश्चिमी राजस्थान का तापमान (अधिकतम – न्यूनतम)
- नागौर: 30.5 – 16.8
- जालौर: 31.5 – 18
- चूरू: 30.6 – 18.5
- जवाई डैम (पाली): 30.6 – 18.6
- लूणकरनसर: 30.7 – 18.7
- श्रीगंगानगर: 30.8 – 19.6
- जोधपुर: 31.8 – 19.1

 
 