जब-जब राष्ट्र प्रेम घटा तब-तब देश बंटा-सारस्वत

खाजूवाला, सीमाजन कल्याण समिति इकाई खाजूवाला द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम में जे.बी. मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल एवं गायत्री पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सीमा जन कल्याण समिति के बृजलाल चाहर, प्रदीप जी भाम्भू, गुरमीत सिंह ने बच्चों को अखंड भारत के बारे में बताया। साथ ही नई धान मंडी में गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतु एकत्रित समस्त शिक्षण संस्थाओं के बच्चों को भी भारत माता पूजन के तहत राष्ट्र रक्षा के लिए सीमाजन के एडवोकेट पुरुषोत्तम सारस्वत ने संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि भारत एक ऐसा राष्ट्र जो हमारा अराध्य हैं तथा आज का भारत मानव निर्मित है। हमारा भारत 1876 से पहले बहुत विशालकाय था। जब-जब राष्ट्र भाव घटा तब-तब देश बंटा। सभी बच्चों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र प्रेम को गले लगाएं एवं राष्ट्रहित में जिए मरे ऐसा भाव लेकर अध्ययन करें। साथ ही नशे से दूर रहने एवं स्वच्छ व स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। इस अवसर पर सभी शिक्षण संस्थानों के अध्यापक गण, संस्था प्रधान उपस्थित रहे। जिसमें शारीरिक शिक्षक लालू राम, विजय गिला, रविंद्र बिश्नोई, महेश गोदारा, सुनील सियाग, सुनील नाई आदि उपस्थित रहे। जिन्हे सीमाजन की पुस्तक साहस आगे बढऩे का भेंट की। सीमाजन कल्याण समिति के पुरुषोत्तम सारस्वत, बृजलाल चाहर, प्रदीप भाम्भू, तीर्थराज, गुरमीत सिंह ने संबोधित किया।