rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, शुक्रवार सुबह लखासर के पास  हाइवे पर एक टैक्सी पलटने से महिला की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य घायल हो गए। श्रीडूंगरगढ़ के नारसीसर गांव के एक ही परिवार के लोग टैक्सी में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में टैक्सी पलट गई। इससे सभी सवारियां सड़क पर जा गिरी इस दौरान महता देवी पत्नी रामदास सिर के बल गिरी जिसकी वजह से सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इनके अलावा नारायणी देवी, शिवलाल रामावत, कौशल्या देवी और नंदूदास घायल हो गए। बाद में कौशल्या को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। एक छोटा बच्चा भी इस हादसे में घायल हो गया है। इन सभी का उपचार श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।