rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: लिफ्ट के खाली ब्लॉक से नीचे गिरने पर युवा व्यवसायी की मौत

बीकानेर। नोखा कस्बे के जैन चौक में गुरुवार को लिफ्ट के खाली ब्लॉक से नीचे गिरने से एक युवा व्यवसायी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जैन चौक निवासी युवा व्यवसायी राहुल (30) पुत्र मनोज संचेती दोपहर में लिफ्ट के खाली ब्लॉक से पैर फिसलकर नीचे गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत राजकीय जिला अस्पताल में ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और उसके दो माह की एक मासूम बेटी है। खबर के बाद जैन चौक बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर शोक जताया।