rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला पुलिस थाने में सितम्बर 2020 में दर्ज ट्रैक्टर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हे पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से ट्रैक्टर बरामद किया जाएगा।
थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने बताया कि खाजूवाला पुलिस थाने में सितम्बर 2020 में भगवान सिंह मजबी सिख 2 कालूवाला ने मामला दर्ज करवाया था कि लखवीर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह जट सिख निवासी 16 ए श्रीगंगानगर, जीत सिंह पुत्र सरजीत सिंह मजबी सिख निवासी 1 केएलडी ने ट्रैक्टर हड़प लिया तथा वापस नहीं दिया गया। जिसपर पुलिस ने धोखा धड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस इन आरोपियों से ट्रैक्टर बरामदगी करेगी।