rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

दिल्ली के एक नेता की हत्या में भी शामिल होने का शक

R.खबर ब्यूरो : इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के पीछे विदेश में छुपे गैंगस्टर पर शक जताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, ब्रिटेन में छुपे इस गैंगस्टर ने पहले भी राजनीतिक लोगों की हत्या की है। जिसमें कुछ समय पहले दिल्ली में एक भाजपा नेता की हत्या भी शामिल है। जिसमें इसी गैंगस्टर की भूमिका का पता चला था।

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली और राज्य की जेलों में बंद इस गैंग के शूटर्स से पूछताछ करने की तैयारी कर ली है। इनकी लिस्ट बनाकर आज सभी जेलों में जांच की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक CCTV फुटेज मिली थी, जिसमें इसी गैंगस्टर के गुर्गे नजर आए थे।

नफे सिंह राठी के मर्डर की FIR में वीरेंद्र राठी, संदीप, राजपाल शर्मा के नाम भी जोड़े गए हैं। इससे पहले 7 लोग नामजद किए गए। इनमें पूर्व MLA नरेश कौशिक, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, वर्तमान चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, कर्मबीर का बेटा कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार के अलावा पौत्र गौरव और राहुल के नाम थे।

वहीं नफे सिंह राठी के परिवार को पुलिस ने सिक्योरिटी दे दी है। उनके बेटे जितेंद्र राठी ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले पुलिस पर आरोप लगे थे कि खतरा होने के बावजूद नफे सिंह को सिक्योरिटी नहीं दी गई।

हरियाणा सरकार ने दी CBI जांच की मंजूरी:
इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, दिल्ली क्राइम ब्रांच के अलावा हरियाणा पुलिस की विभिन्न टीमें लगी हुई है। हरियाणा सरकार इस मामले की CBI जांच की मंजूरी दे चुकी है। गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा में इसका ऐलान किया था।

लॉरेंस के करीबी से भी पूछताछ:

बहादुरगढ़ में हुए मर्डर को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी एक्टिव है। प्लानिंग से सटीक निशाना लगाकर इनेलो नेता की हत्या किए जाने से इसमें गैंगस्टर्स के प्रोफेशनल शार्प शूटरों के शामिल होने के पूरी संभावना मानी जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद संदिग्ध गैंगस्टरों से पूछताछ की है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई के करीबी काला जठेड़ी से भी पूछताछ हुई है। वहीं गैंगस्टरों से उनके राठी से रंजिश या फिर राठी के विरोधियों से दोस्ती वगैरह की पड़ताल की जा रही है। पुलिस इसे सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच रही है।

राठी के शरीर से निकली 11 गोलियां :
नफे सिंह का पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार की देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान उनके शरीर से 11 गोलियां निकलीं। वहीं उनके साथ मारे गए कार्यकर्ता जयकिशन के शरीर से 4 गोलियों निकली हैं। टारगेट किलिंग के शक में जेलों में बंद गैंगस्टरों से भी पूछताछ की जा रही है।

शूटर्स ने नफे सिंह पर की 40 राउंड फायरिंग :
गौरतलब है कि, नफे सिंह राठी पर रविवार शाम (25 फरवरी) को अज्ञात हमलावरों ने करीब 40 राउंड गोलियां चलाईं। झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के बराही फाटक के पास हुए हमले में राठी और उनके एक कार्यकर्ता जयकिशन की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।राठी कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे। उनके गले और कमर में गोलियां लगी थीं। हमले के वक्त राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर गांव आसौदा स्थित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, जबकि हमलावर आई-20 कार से आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

​​​​​प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भी राठी की हत्या का शक :
बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या हो गई। उनके साथ फॉर्च्यूनर कार में सवार जयकिशन की भी मौत हो गई। इस डबल मर्डर में 7 लोगों पर लाइनपार थाना में नामजद FIR दर्ज की गई है। इसमें 6 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नफे सिंह राठी से सीधे संबंध रहे हैं।