rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान में इस दिन से पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दिखेगा असर
जयपुर। राजस्थान में रात को सर्दी बढ़ने के साथ अब दिन में गर्मी का असर भी थोड़ा कम होने लगा है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर में दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। सीकर और माउंट आबू में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। शेखावाटी एरिया में रात का तापमान अब 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में होने वाली बर्फबारी का असर प्रदेश में दिखेगा। ऐसे में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से राजस्थान में सर्दी जोर पकड़ेगी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 25-26 अक्टूबर को उत्तर भारत में सीजन की पहली बर्फबारी होने की संभावना है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर एक्टिव होगा, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ पीओके एरिया में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

इस बर्फबारी का असर 27-28 अक्टूबर से मैदानी राज्यों (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान) में देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।

अब आगे क्या?
राजस्थान में अगले 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने 24 अक्टूबर तक राजस्थान में आसमान साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है।