rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, किशनगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा मजदूरो को बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना भारी पड़ गया है। जानकारी के अनुसार दम घुटने से 1 श्रमिक की मौत हो गई है, जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये घटना मार्बल औद्योगिक मंगलमूर्ति क्षेत्र स्टीलर ब्लू फैक्ट्री की है। मजदूर के सुबह नहीं उठने पर गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। ऐसे में सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश सोनी मौके पर पहुंचे। 

कमरे के दरवाजे को काटकर श्रमिकों को बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस की मदद से मार्बल सिटी अस्पताल लाया गया। दम घुटने से यूपी निवासी 30 वर्षीय कृष्ण यादव की मौत हुई। शव को राजकीय YN हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां श्रमिक सत्यनारायण और छोटू का इलाज जारी है। वहीं गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।