रघुवीर सहारण बने अध्यक्ष

खाजूवाला, राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ की आम सभा पंचायत भवन में रखी गई। जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजस्थान राज्य अधिकृत राशन नियोजक संघ के तहसील अध्यक्ष रघुवीर सहारण 2 कालूवाला चुने गए। उ️पाध्यक्ष गामन खां, सचिव बाबुदान चारण, संयुक्त सचिव सुगनाराम लेघा, कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह बराड़, संरक्षक पूनमचन्द व्यास चुने गए।