rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, भारतीय रेलवे ने 1.4 लाख खाली पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करने का ऐलान किया है। आवेदन करने वाले छात्रों की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। वहीं, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि रेलवे करीब 1.40 लाख पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुरू करेगा।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इन 1,40,640 पदों पर भर्ती के लिए करीब 2.42 करोड़ आवेदन मिले हैं। कोविड-19 महामारी की वजह से अब तक परीक्षा आयोजित नहीं कराई जा सकी थी। इन पदों पर भर्ती के लिए अब कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी और जल्दी ही परीक्षा से संबंधित डिटेल्स जारी की।

इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे। 1.40 लाख पदों के लिए देशभर से करीब 2.40 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अप्रैल 2019 से ही करोड़ों उम्मीदवारों को इस भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा का इंतजार था।