डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्जुनराम मेघवाल व गोविन्दराम मेघवाल करेंगे शक्ति प्रदर्शन

R खबर, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती है। उसे देखते हुए दो मंत्रियों ने एससी के 23 फीसदी वोट बैंक को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। 13 तारीक को रेलवे ग्राउंड में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम के पुत्र रविशेखर राष्ट्रवादी समागम के मंच से दलितों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। 14 तारीक को सादुल क्लब मैदान में कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने समरसता समारोह के बहाने जिलेभर के एससी वर्ग को बुलावा दे रखा है।

सबसे ज्यादा कोलायत, खाजूवाला व नोखा में एससी वोटर :-

जिले में सर्वाधिक एससी मतदाता वाली विधानसभा सीटें भी कोलायत, खाजूवाला और नोखा मानी जाती है। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, बीकानेर पूर्व और पश्चिम में भी इस वर्ग की खासी तादाद है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल लगातार तीन बार सांसद बने।

कांग्रेस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हे कि इसी वर्ग के दूसरे नेता मदन मेघवाल को भी बोर्ड अध्यक्ष बना दिया गया है।


अर्जुनराम मेघवाल : लगातार तीन बार से सांसद हैं। मोदी की लहर के कारण उनकी जीत का अंतर भी बढ़ा है। दूसरी वजह कांग्रेस लगातार अपना उम्मीदवार बदलती रही। अब उनके पुत्र रविशेखर भी सक्रिय हो गए हैं। नजर विधानसभा चुनाव पर है। अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव है।

गोविन्दराम मेघवाल : जब अर्जुनराम 2009 में भाजपा में आए, उससे एक साल पहले गोविंदराम भाजपा छोड़ चुके थे। तब वे नोखा से विधायक थे लेकिन परिसीमन के बाद वे खाजूवाला विधानसभा से चुनाव लड़ने लगे। 2018 में जीते तो अब मंत्री हैं। वे अपनी बेटी को लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं।