rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

पीएनबी बैंक की गिरी छत, कंप्यूटर और बैंक का रिकॉर्ड मलबे में दबा
अनूपगढ़। कृषि उपज मंडी समिति के भवन में पिछले 35 वर्षों से संचालित पीएनबी बैंक का भवन जर्जर होने के कारण आज छत गिर गई। छत गिर जाने के कारण कमरे में रखा हुआ कंप्यूटर व अन्य जरूरी सामान मलबे के नीचे दब गई। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण बैंक में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या आमजन मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। घटना रविवार सुबह 9 बजे की है। बैंक के जिस कमरे की छत गिरी है। उसे कमरे में बैंक के द्वारा लोन शाखा संचालित की जा रही थी। सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी व पुलिस मौके पहुंचे और मौका मुआयना किया।