rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

एकराय होकर आये युवकों ने युवक से की मारपीट, पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर। एकराय होकर आए लोगों द्वारा युवक से मारपीट करने का मामला नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला पारीक चौक निवासी हर्ष पारीक पुत्र राकेश पारीक ने ऋषि पारीक, गौरव पारीक उर्फ गोविंद पुत्र मुरली मनोहर पारीक निवासी मुरलीधर व्यास नगर, राघव व्यास पुत्र राजगोपाल व्यास निवासी पाडाय माताजी मंदिर के पास, लखन पारीक पुत्र कमल पारीक निवासी सोनगिरी कुआं, जय जोशी पुत्र घनश्याम जोशी निवासी पारीक चौक एवं तीन-चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज करवाया है।

परिवादी हर्ष पारीक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 सितंबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे वह भीम भी भाट की दुकान शीतला माता मंदिर के पास जस्सूसर गेट के अंदर, पर अपने मित्र जितेन्द्र सिंह सेंगर, अजय बिनावरा व कौशल पारीक के साथ बैठा हुआ था। उस दौरान अचानक आरोपीगण एकराय होकर आये और आते ही पैसों की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल हंसराज कर रहे हैं।