बीकानेर: बकाया वसूली के लिए फील्ड में उतरे अधिकारी

बीकानेर: बकाया वसूली के लिए फील्ड में उतरे अधिकारी

बीकानेर। बकाया राशि की वसूली के लिए अब नगर निगम के अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं। नगर निगम दल ने बुधवार को शनि मंदिर पवनपुरी से नागणेचीजी मंदिर तक आवासीय और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नगरीय विकास कर जमा करवाने के लिए कहा। जिन संपत्तियों का यूडी टैक्स बकायाहै उनके मालिकों को जल्द राशि जमा करवाने के लिए कहा गया। इस दौरान यूजर चार्ज की भी वसूली की गई।

निगम आयुक्त के सर्वे कर वहीं ट्रेड लाइसेंस, फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुमति, भू उपयोग परिवर्तन संबंधित कार्यों को सात दिवस में निगम कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान 20,700 रुपए की राशि यूजर चार्ज के रूप में मौके पर ही वसूली गई। आयुक्त के अनुसार राशि वसूली और नई संपत्तियों के सर्वे के विशेष अभियान के पहले दिन 51 नए निर्मित प्रतिष्ठानों -आवासीय परिसरों को चिह्नित कर नगरीय विकास शुल्क जमा करवाने के लिए कहा गया। नई संपत्तियों के लेजर खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।