खाजूवाला, भाजपा मण्डल द्वारा श्री करणी माता मन्दिर में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई। यहां अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मखन सिंह राठौड़, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार मारू ने पण्डित दीनदयाल के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने बताया कि जयन्ती कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में बताया गया। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता और भारतीय राजनीतिक एवं आर्थिक चिंतन को वैचारिक दिशा देने वाले पुरोधा थे। यह अलग बात है कि उनके बताए सिद्धांतों और नीतियों की चर्चा साम्यवाद और समाजवाद की तुलना में बेहद कम हुई है। वे उस परंपरा के वाहक थे जो नेहरु के भारत नवनिर्माण की बजाय भारत के पुनर्निर्माण की बात करती है। भारत में ज्ञान के प्रसार-प्रचार एवं संचार की प्रणाली के रूप में कथा और उपदेश पद्धति को पुरातनकाल से स्वीकार्यता प्राप्त है। इस मौके पर रणजीत मजोका, मोहन कस्वां, गोपाल गिरी, राकेश कस्वां, करणी सिंह, भागीरथ शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, मंगल सिंह, सुशील गवारिया, कैलाश ओझा, राजेन्द्र सिंह कालवा, रोहित शर्मा, राजेन्द्र हंस आदि उपस्थित रहे।
भाजपा मण्डल खाजूवाला ने पण्डित दीनदयाल की जयन्ती मनाई
