rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 17 केवाईडी में वार्षिक उत्सव, भामाशाह सम्मान, पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह भट्टी ने की। विशिष्ट अतिथि रमनदीप उप सरपंच एवं एसएमसी के अध्यक्ष देवचंद रहे। गुरदीप सिंह भट्टी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा मनुष्य का तीसरा नेत्र शिक्षा है। शिक्षा के साथ साथ संस्कार होना भी जरूरी है। शिक्षा व संस्कार दोनों से मनुष्य सफल जीवन जी सकता है इस दौरान उन्होंने विद्यालय में होने वाले शिक्षण कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा कुणाल जेफ ने ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गत वर्ष परीक्षा परिणाम में अव्वल रहने वाले बच्चो, खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चो, पुर्व विद्यार्थियों व भामाशाहों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। जिसमें देश भक्ति गीत, राष्ट्रगान, स्वागत गीत आदि की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सुलोचना, चौधरी आसाराम, सांवरमल मीणा, विनोद सोनी, गणपत शर्मा, श्रवण थोरी, वरुण पाल, अनीता, नीतू वर्मा आदि उपस्थित रहे।