सीमा क्षेत्र के लोगों से संवाद, संस्कृति जानी। देखे वीडियो…

https://youtu.be/EIcCeIgmw3c

वाईब्रेंट बॉर्डर विलेज के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भारत-पाक सीमा पर 2 कालूवाला गांव पहुंचे

खाजूवाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के सभी वर्गों को जोड़ने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने वाईब्रेंट बॉर्डर विलेज जीवंत सीमांत ग्राम कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांवों में पहुंचे। आमजन से संवाद के क्रम में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के दो कालूवाला गांव में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रामीणों से केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद किया और संस्कृति परचर्चा की।

बीकानेर जिले में दो कालूवाला गांव भारत-पाक सीमा पर स्थित है। प्रदेशाध्यक्ष पूनियां शनिवार को एक दिवसीय रात्रि प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सीमा प्रहरी जवानों के हाल-चाल जाने। सेना अधिकारी आलोक शुक्ला व डिप्टी कमांडेंट प्रशांत चौहान साथ रहे। इस दौरान पूनियां के साथ भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वरूण जावेरी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिंमाशु शर्मा, विधायक बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, ताराचंद सारस्वत, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विश्वजीत कस्वां, प्रधान धर्मपाल बिरडा, नगरपालिका चेयरमैन अशोक फौजी आदि साथ रहे।

इससे पूर्व पूनियां ने सीमावर्ती क्षेत्र के पास राजासर व सत्तासर गांवों में भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। शनिवार को पूनिया का सत्तासर, छतरगढ, पूगल व बीछवाल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद खाजूवाला में को ऑपरेटिव बैंक चैयरमेन भागीरथ ज्याणी ने स्वागत किया। खाजूवाला चौराहे पर भाजपा मण्डल खाजूवाला ने स्वागत किया। सीमाजन कल्याण समिति के साथ सीमाजन छात्रावास में बैठक हुई। इसमें सीमाजन कल्याण समिति के सदस्य रहे। इसके बाद सीमा प्रहरियों के हाल-चाल जाने। दो कालुवाला मे ग्रामीण के साथ चौपाल कर बोर्डर के गांवों में केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिवर, जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विश्वजीत कस्वां, अंकित शर्मा, अखिल शर्मा, भुपेंद्र शर्मा, गौरव यादव, धर्मपाल बिरडा, नगरपालिका चेयरमैन अशोक फौजी, देवीसिह शेखावत, कुंदनसिंह राठौड़, मण्डल अध्यक्ष जगविंदरसिंह सिद्धू, अमित ज्याणी, राकेश कस्वां, राजेंद्र बेनीवाल रामेश्वर गोदारा, अमित ज्याणी सहित भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।