आगामी दिनों में आप करने जा रहे रेल यात्रा तो पढ़ें यह खबर
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.10.24 को डिब्रुगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ- लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.10.24 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह वाराणसी मण्डल पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/आंशिक रद्द/स्टेशन में परिवर्तन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल पर प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 22308, बीकानेर-हावडा रेलसेवा दिनांक 19.10.24 व 20.10.24 को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट- वीरांगना लक्ष्मीबाई -मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 15634, गुवाहाटी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 19.10.24 को गुवाहाटी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी -मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई &प्त8211; आगरा कैंट होकर संचालित होगी।
नोट:- उपरोक्त रेलसेवाएं मार्ग में प्रयागराज एवं आगराफोर्ट के स्थान पर प्रयागराज छिवकी व आगरा कैंट स्टेषनों पर 05 मिनट का ठहराव करेगी।
टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 19.10.24 व 21.10.24 को प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित होगी।
- गाडी संख्या 20403, प्रयागराज-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 18.10.24 व 20.10.24 को प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित होगी।
- गाडी संख्या 12404, बीकानेर-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 18.10.24 व 20.10.24 को प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन तक संचालित होगी।
- गाडी संख्या 20404, बीकानेर-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 17.10.24 व 19.10.24 को प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन तक संचालित होगी।