खाजूवाला: भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष पद पर प्रशान्त बिश्नोई नियुक्त

R.खबर बयुरो। खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी खाजूवाला के मण्डल अध्यक्ष पद पर प्रशान्त बिश्नोई को नियुक्त करने पर खाजूवाला के विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल व जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी का आभार व्यक्त किया गया। वहीं युवा वर्ग में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष प्रशांत बिश्नोई को नियुक्त करने पर प्रसन्नता की लहर है। इस अवसर पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटी गई।

बीकानेर भाजपा ने घोषित किए मंडल अध्यक्ष:-

बीकानेर देहात के 27 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है जिसमे 4 मंडलों की घोषणा करी है, जिसके चलते नापासर से दीनदयाल नाई, खाजूवाला से प्रशांत विश्नोई, श्रीडूंगरगढ़ शहर से राधेश्याम दर्जी और बापेऊ से राजुराम गोदारा को नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार देहात में 27 में 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अब शहर में गंगाशहर मंडल अध्यक्ष की घोषणा बाकी है